Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चौगान में 26 व 27 जनवरी को ”हिमाचल कल आज और कल” थीम पर सजेगी दो दिवसीय प्रदर्शनी
    हिमाचल प्रदेश

    चौगान में 26 व 27 जनवरी को ”हिमाचल कल आज और कल” थीम पर सजेगी दो दिवसीय प्रदर्शनी

    By Himachal VartaJanuary 24, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में 26 व 27 जनवरी, 2021 को दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला में कार्यरत सभी विभाग पूर्ण राज्यत्व वर्ष के उपलक्ष्य पर ”हिमाचल कल आज और कल” थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
    उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष पर डीआरडीए विभाग स्थानीय स्तर पर निर्मित पदार्थों को प्रर्दशित करेंगा जिसमें दाले, जूस, फेस पेक्क, हल्दी, मेथी, धनिया, पापड़, लकड़ी के खिलौने, मक्की का आटा, सदरी व जैक्ट, मिर्च, अखरोट शामिल हैं और यह सभी पदार्थ विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
    उन्होंने बताया कि आयुष विभाग लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिपस के साथ, प्राकृतिक खेती, औषधीय पौधों की जानकारी, आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के लिए दैनिक खान पान के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी के साथ प्राकृतिक खेती के बारे मंे प्रचार प्रसार करेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी ऑनलाईन ई-परिवहन व्यवस्था व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उद्योग विभाग प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन व प्रधानमंत्री रोजगार योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देगे।
    जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सहित पौष्टिक आहार से स्वस्थ भारत के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान करेंगा। जिला कल्याण विभाग प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, अद्धितीय दिव्यांग पहचान योजना के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
    नेहरू युवा केन्द्र प्रर्दशनी के माध्यम से जल शक्ति अभियान ”कैच द रेन, वेयर इट फालस वेन इट फालस” के बारे में जागरूक करेगा।
    स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहारा योजना, हिम केयर योजना, जीवन धारा एक्सप्रेस व कोविड-19 के बारे में जानकारी दि जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग प्रदर्शनी में जड़ी बूटियों की नर्सरी लगाने के साथ बंदरों से निजात पाने के लिए एलोविरा की खेती व नेचर पार्क के बारे में जानकारी देगा। उन्हांेने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप व स्कूलों में प्रदान की जा रही व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी देगा।
    उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी में जरूर आए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी हासिल करें और लाभ प्राप्त करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.