श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता)। जिला परिषद की 8/8 सीटे जीत कर बराबरी पर पहुंचे कांग्रेस वा बीजेपी मैं हॉट सीट को लेकर जोर आजमाइश शुरू हो गई है। रविवार को रेणुका जी में पत्रकार वार्ता में बोलते हुए कुंवर अजय बहादुर सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने बिना पार्टी के खर्चे पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत भी दर्ज की। लेकिन जहां कुछ सीटों पर पुणे गिनती के लिए मांग की गई लेकिन भाजपा ने पुणे गिनती नहीं होने दी रेणुका क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा की चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से बनेगा भाजपा का ग्राफ गिर रहा है भाजपा ने चुनाव में माहौल खराब किया। उन्होंने कहा कि जनता अब जयराम सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। जिला परिषद में जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय उम्मीदवार का साथ कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है और चेयरमैन कांग्रेस पार्टी का ही होगा। वही अजय सोलंकी ने चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग पर बोलते हुए कहा की ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए जो भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
