यह रहे विजेता, 50-50 के आंकड़े पर निर्दलीय की लॉटरी
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में जिला परिषद् के 17 वार्डों का नतीजा आ गया है। जिनमें 8 सीट भाजपा तथा 8 सीट कांग्रेस के खाते में आई है। जबकि एक सीट निर्दलीय है। अब जिला सिरमौर जिला परिषद पर कांग्रेस या भाजपा यह अब पच्छाद की इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पर निर्भर हो गया है। बता दें कि जिला सिरमौर में जिला परिषद के लिए 17 वार्ड है जिसमे वार्ड नंबर 1 नौहराधार पृथ्वी राज जोकि कांग्रेस प्रत्याशी है 501 वोट से जीते है। वार्ड नंबर 2 संगड़ाह से सीमा कन्याल जोकि भाजपा प्रत्याशी है 2747 वोटो से जीती है।
वार्ड नंबर 3 कांडों भटनोल विघा देवी 1036 वोटों से विजयी हुई है। वार्ड नंबर 4 गवाली से चमेली देवी जोकि कांग्रेस प्रत्याशी है 1159 वोटो से जीती है। वार्ड नंबर 5 शिला मामराज भाजपा प्रत्याशी है। वार्ड नंबर 6 कमरऊ से सुनिता चौहान भाजपा प्रत्याशी है। वार्ड नंबर 7 भंगानी अंजना जोकि कांग्रेस प्रत्याशी है 3048 वोटों से विजयी हुई है। वार्ड नंबर 8 बद्रीपुर से भाजपा समर्थित श्रवण कुमार 2216 वोटो से जीते है।
वार्ड नंबर 9 माजरा से अमृत कौर जोकि कांग्रेस प्रत्याशी है 2266 वोटो से जीती है। वार्ड नंबर 10 रामपुर भारापुर ओमप्रकाश कांग्रेस प्रत्याशी है 234 वोटो से जीते है। वार्ड नंबर 11 बनकला निर्मला देवी जोकि भाजपा प्रत्याशी है ने 1180 वोटों से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 12 कालाअंब पुष्पा देवी भाजपा प्रत्याशी है और उन्होंने 1595 वोटों से जीत हासिल की है।
वार्ड नंबर 13 ददाहू से सुरेंद्र जोकि भाजपा प्रत्याशी है 417 वोटों से विजयी हुए है। वार्ड नंबर 14 बाग पशोग से नीलम शर्मा निरदलीय 72 वोटों से विजयी हुई है। वार्ड नंबर 15 नारग आनंद परमार कांग्रेस प्रत्याशी 3205 वोटों से विजयी हुए है। वार्ड नंबर 16 शिलांजी सतीश ठाकुर भाजपा प्रत्याशी है जोकि 3644 वोटों से विजयी हुए है। इसके अलावा वार्ड नंबर 17 देवड़ी मझगांव से विनय कांग्रेस प्रत्याशी है जोकि 1202 वोटों से जीते है।