Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में 7 जगहों पर पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण 
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में 7 जगहों पर पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण 

    By Himachal VartaJanuary 24, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिमला में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला सिरमौर के सभी उपमंडलों में 7 जगहों पर दिखाया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की रहेगी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित होंगे।
    इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2 एलईडी स्क्रीन जिला मुख्यालय के चौगान मैदान और एसएफडीए हॉल में लगाई गई हैं। इसी प्रकार, एक एलईडी स्क्रीन पावंटा साहिब के पुरुवाला अम्बेडकर भवन में तथा एक स्क्रीन लोक निर्माण विश्राम गृह शिलाई में लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, राजगढ़ में अम्बेडकर भवन, सराहां में कुश्ती मैदान तथा संगड़ाह में राजकीय डिग्री कॉलेज में एक-एक स्क्रीन लगाई गई हैं।
    उन्होंने बताया कि पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इससे पूर्व सभी उपमण्डलों में प्रातः 10 बजे से पूर्ण राज्यत्व दिवस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी भारती और डीडी हिमाचल पर देख सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.