Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बीडीसी में 18 में से 17 सदस्यों ने दिया भाजपा को समर्थन
    हिमाचल प्रदेश

    बीडीसी में 18 में से 17 सदस्यों ने दिया भाजपा को समर्थन

    By Himachal VartaJanuary 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नैहर स्वार से अनिता शर्मा अध्यक्ष और बनेठी से निर्वाचित हीरा देवी उपाध्यक्ष
    हम नाहन क्षेत्र में विकास और विश्वास का नया अध्याय लिखेंगे-डा. बिन्दल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन खंड विकास समिति के चुनाव में कुल 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने भाजपा का समर्थन करते हुए खंड विकास समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि आज जिला परिषद हाॅल में संपन्न खंड विकास समिति के चुनाव में 17 सदस्यों ने एक मत होकर नैहर स्वार से निर्वाचित अनिता शर्मा को अध्यक्ष और बनेठी से निर्चाचित हीरा देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया है।
    डा. बिन्दल ने नवगठित खंड विकास समिति, नाहन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की अपेक्षा और जरूरतों के अनुरूप विकास का न्याय अध्याय लिखेंगे।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस ने खंड विकास समिति के इन चुनावों में मुंह की खाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर स्थिति का पता इसी बात से चलता है कि उसने बीडीसी के लिए कई स्थानों पर अपने उम्मीदवार तक नहीं उतारे, या यह कह सकते हैं कि कांग्रेस की ओर यहां से कोई भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण जनता का विश्वास खो दिया है।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के शानदार नेतृत्व में हमारा हिमाचल, हमारा सिरमौर और हमारा नाहन भरोसे और विश्वास के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा पुनः भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
    उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंचायती राज चुनाव में जनता जर्नादन ने भाजपा और नाहन के विधायक के रूप में मेरा यानि डा. राजीव बिन्दल का साथ दिया उसके लिए कोटि-कोटि आभार। उन्होंने इन चुनाव में दिन-रात मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.