Himachal Varta

Main Menu

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन

logo

Himachal Varta

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • सिरमौर मैं 6 निजी अस्पतालों में भी लगेगा कोविड-19 का टीका

  • रेरा ने पांच गृह खरीददारों की शिकायतों का निपटारा किया

  • ट्रैफिक पुलिस से मारपीट और बदसलूकी मामले के दोनों आरोपी 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

  • विधायकों के साथ हुए धक्का-मुक्की प्रकरण को लेकर गरजी कांग्रेस, निकाली रोष रैली

  • जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा

हिमाचल
Home›हिमाचल›सभी जिला मुख्यालयों पर जन संवाद सदन स्थापित करने के प्रयास हाेंगेः मुख्यमंत्री

सभी जिला मुख्यालयों पर जन संवाद सदन स्थापित करने के प्रयास हाेंगेः मुख्यमंत्री

By Rajesh Rahi
January 28, 2021
0
0

मंडी में जन संवाद कक्ष का शुभारम्भ

शिमला (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में जन संवाद कक्ष का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस सुविधा से जन समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर, सुविधाजनक और उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इस प्री-फैब्रिकेटिड संरचना का निर्माण 117 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिमला में उनके सरकारी आवास और कार्यालय में प्रदेशभर से आने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था क्योंकि दोनों स्थानों पर उनके बैठने के लिए न तो उपयुक्त स्थान था और न ही कोई सुविधा। लोगों को गलियारे में खड़ा रहना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही इस समस्या के समाधान के लिए दोनों स्थानों पर जन संवाद सदनों का निर्माण किया। अब इन दोनों स्थानों पर बैठने की पर्याप्त सुविधा है और अब लोगों को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए खड़े नहीं रहना पड़ता है। इन जन संवाद सदनों में बैठने की उचित व्यवस्था के अलावा टीवी, जल, हीटिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला मंे भी इसी प्रकार की सुविधा सृजित की गई है जहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं और लोग आराम से बैठकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। इससे पूर्व लोगों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जन सुविधा के लिए शेष सभी जिला मुख्यालयों पर भी इस प्रकार के सदनों का निर्माण करने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने जिला मंडी में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में 1019 किलोमीटर नई सड़कों की मैटलिंग और 980 किलामीटर सड़कों की रि-टायरिंग और मैटलिंग के अलावा 582 किलोमीटर लम्बी नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इस अवधि के दौरान जिला मंडी में 63 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया जबकि 22 पुलों और 75 नये भवनों का निर्माण भी किया गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Previous Article

मनोहर लाल ने कल दिल्ली, विशेषकर लालकिले ...

Next Article

ज़ीनत खान लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर की ...

Related articles More from author

  • हिमाचल

    रिव्यू पिटीशन उच्च न्यायालय में डालने का आग्रह

    August 17, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों के लिए राज्य में 113 ढाबे आवंटित

    January 20, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पच्छाद बनेगा विकास का मॉडल -नवीन शर्मा

    February 4, 2020
    By Rajesh Rahi
  • ताजा समाचारहिमाचल

    मुख्यमंत्री ने हिमाचलवासियों की घर वापसी के लिए परिवहन निगम व हिमाचल भवन के स्टाफ को सराहा

    May 4, 2020
    By Rajesh Rahi
  • स्वास्थ्यहिमाचल

    कालाअंब में रुका उत्तराखंड का ट्रक क्लीनर निकला कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने शुरू की जांच

    May 2, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    मुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को बधाई दी

    November 26, 2020
    By Rajesh Rahi

Leave a reply Cancel reply

  • हिमाचल

    तिब्बती समुदाय ने राज्यपाल से भेंट की

  • हरियाणा

    हरियाणा के सीएम ने दिये गिरदावरी के तुरंत आदेश

  • हिमाचल

    इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजैक्टस) पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR