Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिला में चल रहे विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक
    हिमाचल प्रदेश

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिला में चल रहे विभिन्न विभागों के विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक

    By Himachal VartaJanuary 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एंव उर्जा राम सुभाग सिंह ने नाहन के उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में आज जिला सिरमौर मे विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की।
    इस अवसर पर उन्होने बताया कि प्रदेश की र्स्वीणम 50 वर्ष की विकास यात्रा और सरकार की योजनाओ, नीतियों, कार्यक्रमो तथा उपलब्धियों को जिला मुख्यालय, उप मण्डल तथा पंचायत स्तर पर प्रदर्शनियांे के माध्यम से लोगो को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि जिला वासी सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध हो सके और वह इन योजनाओ का लाभ उठा सके।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में चालू वित्त वर्ष के दौरान 24 औद्योगिक ईकाईयों का पंजीकरण किया गया जिनमें 67 करोड़ 73 लाख रूपये का पूंजी निवेष हुआ तथा इन ईकाईयों में 685 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करवाया गया जिसमें से 641 हिमाचली कामगार है।
    जिला में इस वित्त वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत 106 प्रोजेक्ट स्वीकृत कर 2 करोड़ 81 लाख रूपये का उपदान उपलब्ध करवाया गया जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 34 प्रोजेक्ट स्वीकृत कर 48 लाख रूपये का उपदान प्रदान किया गया।
    उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा कुसुम योजना के लिए चयनित पांच प्रदेशो मे से हिमाचल प्रदेश एक है जहां लोगो को सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस योजना से हिमाचल प्रदेश में सौर उत्पादन की क्षमता को बढावा मिलेगा।
    उन्होने बताया कि जिला सिरमौर में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए 18 करोड़ की राषि व्यय की जा रही है जिसके अतंर्गत 97 किलोमीटर नई एच टी लाइन, 31 किलोमीटर नई एलटी लाईन तथा 47 किलोमीटर पुरानी एल टी लाइनों को बदलने के अतिरिक्त 164 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे है। विद्युत विभाग द्वारा 46 करोड़ रूपये की लागत से 12 नए विद्युत सब स्टेषन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला के 6 पुराने विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता को बढ़ाने पर 13 करोड़ रूपये की राषि व्यय की जाएगी। सिरमौर में आगामी चार सालो मे 19 करोड़ रूपये की राषि व्यय कर 114 किलोमीटर नई विद्युत लाईनें बिछाने के अतिरिक्त 59 नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सिरमौर में लकडी के खम्बे की जगह अब पूर्णतया लोहे के खम्बो का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री रोशनी योजना के अर्न्तगत जिला के बी0पी0एल0 उपभोक्ताओं को 3 हजार नये बिजली कुनेक्षन देने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत अभी तक 785 बिजली कुनेक्षन जारी कर दिये गये है। इस योजना के अतंर्गत 2 करोड 25 लाख रूप्ये की राषी स्वीकृत की गई है।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे विभिन्न विभागो के विकासात्मक कार्यो की जानकारी प्रस्तुत की। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता बिजली बोर्ड मनदीप सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग विभाग जी.एस. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.