नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं को पुणः खोलने के निर्णय के मद्देनजर आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी संस्थानों के बसों का मरम्मत व ओवरहालिंग पूर्ण कर बसों का पासिंग करवाना सुनिश्चित करें।
आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं के वाहनों के पासिंग की सुविधा के लिए फरवरी माह में कुछ दिन निश्चित किए है। परिवहन विभाग द्धारा जारी सूचीनुसार नाहन में 01, 02, 22 व 23 फरवरी को वाहनो की पासिंग की जा सकेगी जबकि राजगढ़ में 4 फरवरी, सराहां में 16 फरवरी, पोंटा साहिब में 11, 12, 24 व 25 फरवरी और शिलाई में 26 फरवरी को गाड़ियों की पासिंग की जा सकती है।
उन्हानें कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं केे प्रबधक बसो के संचालन से पूर्व व नियमित रुप से बसो का सेनीटाइजेशन करे। इसके अतिरिक्त सरकार द्धारा कोविड 19 के लिए जारी एसओपी का पालन सुनिश्चित करें।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
Thursday, July 2
