नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में आज सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए नाहन में महलात की घाटी स्थित चौक पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, आरटीओ सोना चौहान, यातायात प्रभारी रामलाल चोपडा ने बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनो की सवारी कर रहे लोगो व बिना सीट बेल्ट पहने चालकों को पुष्प देकर उनकी गलती का अहसास करवाया गया।
इस मौके पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनो की सवारी कर रहे लोगो व बिना सीट बेल्ट पहने चालकों को परिवहन विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीट बेल्ट व हेलमेट के इस्तेमाल करने वाले लोगो की दुर्घटना होने की स्थिति में बचाव के विडियो दिखाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि जो लोग समझाने के बावजूद भी बार-बार यातायात के नियमों की अवहेलना करते पाये जाएगे उनका व्यापक स्तर पर चालान किये जाएगे। उन्होने लोगो से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घर से निकलने से पूर्व हेलमेट व सीट बेल्ट पहनना सुनिश्चत करे।
आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए आज से 17 फरवरी, 2021 तक रोड सेफ्टी माह जागरूकता अभियाना चलाया जाएगा। इस पूरे माह के दौरान जिला में विभिन्न गतिविधियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक जागरूकता कार्यक्रम व शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सडक सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष विशाल तोमर व अन्य सदस्यों सहित पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
