Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»फैक्ट्री में लोहा पिघला रहे घायल मजदूर की पीजीआई में मौत
    चण्डीगढ़

    फैक्ट्री में लोहा पिघला रहे घायल मजदूर की पीजीआई में मौत

    By Himachal VartaFebruary 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    अन्य दो मजदूर भी घायल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक लोहे के उद्योग में पिघला हुआ लोहे के भट्टी से बाहर आने पर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि अन्य दो मजदूर घायल हुए है। यह हादस लोहे की फैक्टरी के प्रंबधन की लापरवाही से हुआ है। पुलिस थाना कालाअंब में दी अपनी शिकायत में गाया यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी गांव व डाकघर रतसिया कोठी तहसील भाटपार रानी जिला देवारिया उतर प्रदेश ने बताया कि वह कालाअंब में लोहे की फैक्ट्री में पिछले करीब तीन वर्षो से मुंशी का काम करता है।

    फैक्टरी की भट्टी 20 टन में लोहा गलाने का काम चल रहा था। जिस पर शंकर शाह, उमेश व सिपाई काम कर रहे थे। जबकि विजय करेन को चला रहा था, तो समय करीब 8:15 से 8:30 बजे रात्री को भट्टी से अचानक गर्म माल बाहर गिरा, जो शंकर शाह, उमेश व सिपाई के ऊपर जा गिरा। जिससे शंकर शाह पुत्र जनक शाह निवासी गांव गंगोई डाकघर प्रसा जिला सारन बिहार बुरी तरह झुलस गया, वही उमेश व सिपाई भी जले है।

    पुलिस को दिए बयान में गाया यादव ने आरोप लगाया कि कम्पनी प्रबंधक ने भट्टी पर काम करने वाली लेबर को कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिये थे। जिसके चलते उद्योग में काम कर रहे मजदूर गर्म लोहे के पिघले पदार्थ से जल गए। फैक्टरी के कर्मचारियों तीनों घायलों को अस्पताल पंहुचाया। जहां से शंकर की गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पीजाआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शंकर शाह की मृत्यु हो गई।

    यह हादसा कम्पनी प्रबंधक व कम्पनी मालिक की लापरवाही के कारण हुआ है। जिस पर कम्पनी प्रबंधक व कम्पनी मालिक के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने मजदूर की मौत की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.