नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्ज सन फार्मा प्राईवेट लिमिटिड कम्पनी में 26 आईटीआई/डी फार्मेसी के अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है जिसके लिए 10 फरवरी, 2021 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में साक्षात्कार होगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने दी।
उन्हाेंने बताया कि मैसर्ज सन फार्मा में Capsule Compression-07, Cartonator Machine-07, Coating-09, Blister packing-03 की भर्ती की जानी है जिसमें अभ्यर्थियों की मासिक आय 13500 न्यूनतम रखी गई है और अधिकतर वेतन अभ्यर्थी के अनुभव पर निर्भर करेगा। उन्हाेंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम अनुभव 3 वर्ष होना अनिवार्य है।
उन्हाेंने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के दिन अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी साथ लेकर आए।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
