Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के सभी छह बीडीसी में बनेगे भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष : बलदेव तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के सभी छह बीडीसी में बनेगे भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष : बलदेव तोमर

    By Himachal VartaFebruary 4, 2021
    Facebook WhatsApp
    सिरमौर के सभी छह बीडीसी में बनेगे भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष : बलदेव तोमर

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा पाव में नव गठित प्रधान व पंचायत समिति सदस्य के सह भोज में शिलाई के पूर्व विधायक एवं खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। 

    इस अवसर पर उन्होंने समुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। प्रेस को जारी ब्यान में भाजपा मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर ने बलदेव तोमर  का व उनके साथ आये सभी व्यक्तिओ का स्वागत किया और स्थानीय पंचायत की सममस्याओ के बारे में प्रकाश डाला।

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हिमकेयर योजना व केन्र्द सरकार की आयुष्मान योजना द्वारा आज गरीब से गरीब लोग भी आज अपना उपचार करवा रहा है।

    स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक बलदेब तोमर ने कहा कि आज प्रदेश में जय राम ठाकुर की सरकार हैं। उनके नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश भर में भाजपा समर्थित प्रधान, बीडीसी व जिला परिषद सदस्य चुन कर आए हैं।

    जिला सिरमौर में भी सभी 6 ब्लाकों में से अभी तक 4 ब्लाकों में में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बन गए हैं बाकी 2 ब्लाकों में भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इसके लिए में समस्त जनता का आभारी हूं जिन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजय बनाया हैं। इस अवसर पर सामुदायिक भवन कोटा के लिए 10 लाख    रुपए देने की धोषणा की हैं।

    उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिलाया कि उठाऊ पेयजल योजना क्याना को जल्दी ही लोगो को समर्पित किया जाएगा। ताकि लोगो को पीने के पानी की समस्या निजाद मिल सके।

    बलदेव तोमर में लोगो को आश्वासन दिलाया कि स्थानीय पंचायत में रुके पड़े कार्यो को गति मिलेगी। इस अवसर पर बहादुर सिंह चौहान, ब्लाक समिति अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान व स्थानीय BDC सदस्य मदन ठाकुर ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर आत्मा राम शर्मा, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह, जागर सिंह,सुनील ठाकुर, मिया चतर सिंह, गीता राम शर्मा, ज्ञान चौहान, मित्र सिंह व रामभज शर्मा उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.