Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेला राम शर्मा बने बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेला राम शर्मा बने बीडीसी संगड़ाह के अध्यक्ष

    By Himachal VartaFebruary 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व उपनिदेशक मेला राम शर्मा बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह की हाट सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। पंचायत समिति संगड़ाह के सैंज वार्ड से मेलाराम शर्मा बीडीसी सदस्य चुने गए थे।

    भाजपा समर्थित जरग वार्ड के सदस्य मदन सिंह पंचायत समिति उपाध्यक्ष चुने गए। कांग्रेस का गढ़वाल कहलाने वाले इस क्षेत्र में जानकारी के मुताबिक इससे पहले केवल दो बार भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष रहे हैं।

    अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर रही और भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जहां 9 मत हासिल हुए, वहीं कांग्रेस को 8 वोट मिले। शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित तारीख 29 जनवरी को सुबह 11 बजे जहां भाजपा समर्थित 10 सदस्यों ने शपथ ली थी, वहीं सांय 4 बजे कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों ने शपथ ली।

    तब से अब तक भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या 10 से 9 रह गई। इस दौरान जहां भाजपा समर्थित सदस्यों के साथ जहां हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, बलबीर चौहान, रूप सिंह, प्रताप तोमर, बलवीर ठाकुर व सुनील शर्मा आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।

    वहीं कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ स्थानीय विधायक विनय कुमार, तपेंद्र चौहान, मित्रसिंह तोमर, इंद्र सिंह व जयगोपाल शर्मा आदि कांग्रेस नेता देखे गए। नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष के साथ सौ के करीब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समिति सभागार से बस अड्डा बाजार तक विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से हुए भाजपा नेता विनोद शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.