रेणुकाजी (हिमाचलवार्ता)। रेणुका जी जिला सिरमौर परिवहन विभाग के तहत ददाहू में शनिवार को सडक़ सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने की । उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दौरान घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को पुलिस व अस्पताल प्रशासन तंग नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के तहत जिला सिरमौर में पुलिस विभाग के ऐसे 8 लोगों को चयनित किया गया है जिन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभाग के अन्य अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया। इसके अलावा उन्हें सडक़ सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की। ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने बताया कि शनिवार को ददाहू में रोड़ सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम में वाहन चालकों के अलावा अन्य लोगों ने भी भाग लिया। आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि सिरमौर जिले में लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सडक़ सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 17 फरवरी चलेगा। इस दौरान वाहन चालकों व अन्य लोगों की आंखें भी चेक की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान पंकज गर्ग एसएचओ देवी सिंह नेगी अखिल गुप्ता कुलभूषण गोयल रविंद्र गुप्ता सुनील अग्रवाल सहित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
- आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, July 2