Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लोगों की मांग पर पालमपुर शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत कियाः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    लोगों की मांग पर पालमपुर शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत कियाः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaFebruary 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)।  कांगड़ा जिले का पालमपुर शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए राज्य सरकार ने पालमपुर शहर के लोगों की मांग पर इस शहर को नगर निगम में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज जिला कांगड़ा के रोटरी क्लब पालमपुर में ‘बुद्धजीवी सम्मेलन’ के दौरान शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कही।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों के दौरान राज्य में 379 नई पंचायतें, 7 नगर पंचायतें और तीन नगर निगमों का गठन किया है, ताकि लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ इन क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों के दौरान कांग्रेस ने केवल एक नगर निगम गठित किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम बनने से पालमपुर शहर का नियोजित और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कुछ निहित स्वार्थी लोग, पालमपुर के लोगों को कथित करों के संबंध में गुमराह कर रहे।
    उन्होंने कहा कि नए नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले लोगों से आगामी तीन वर्षों तक कोई कर नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पालमपुर शहर के पुराने गौरव को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर अधोसंरचना सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
    इस अवसर पर वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
    विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक विशाल नेहरिया व मुल्क राज प्रेमी, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
    • आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.