नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने संभाला खंड विकास कार्यालय संगड़ाह में अपना पदभार
नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर विकासखंड संगड़ाह के नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार संभालते ही विकास खंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा उसके बाद विकास खंड अधिकारी के साथ विकास से संबंधित तथा लंबित पड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
चर्चा करने के उपरांत उन्होंने विकासखंड अधिकारी तथा अन्य कर्मचारियों से कहा कि जितने भी लंबित विकास कार्य पड़े हैंग, उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए ताकि नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान अपने नए विकास कार्य शुरू कर सके ताकि पंचायतों का विकास सुनिश्चित किया जा सके। मेला राम शर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीब व शोषित लोगों का विकास करना है।
इसके साथ साथ जितनी भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं है उनको धरातल तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी इन योजनाओं का लाभ उठा सके। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हासिल करना चाहती है। इसके लिए हम सभी पंचायतों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे ताकि सभी पंचायतों का चौमुखी विकास हो सके।
