नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकासखंड समिति संगड़ाह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने अपना कार्यभार संभालने के उपरांत संगड़ाह के एसडीएम विक्रम नेगी और डीएसपी शक्ति सिंह से अनौपचारिक भेंट की। दोनों अधिकारियों से बातचीत करते हुए श्री मेलाराम शर्मा ने कहा कि रेणुका क्षेत्र में अधिकतर लोग अभी भी गरीबी और पिछड़ेपन का जीवन जी रहे हैं और ऐसे लोगों के उत्थान और विकास के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। डीएसपी संगड़ाह से बातचीत में श्री मेलाराम शर्मा ने कहा कि विकासखंड सगड़ाह में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और पड़ौसी राज्यों से शराब की तस्करी पर रोक लगाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर घरेलू शराब के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है वहीं प्रदेश के राजस्व को भी बहुत घाटा हो रहा है। मेलाराम शर्मा ने डीएसपी शक्ति सिंह से आग्रह किया कि इलाके में नशाखोरी पर लगाम लगाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने ड्रग तस्करों पर भी शिकंजा कसने का आग्रह किया ताकि युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की लत को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की भी आवश्यकता है और इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। डीएसपी शक्ति सिंह ने सुझाव दिया कि युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने के लिए ग्रामीण स्तर तक युवाओं और महिलाओं की जागरूकता कमेटियां गठित की जानी चाहिए ताकि गांव में बन रही अवैध शराब और ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। मेलाराम शर्मा ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि वह लोगों में नशाखोरी के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।
- आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः उपायुक्त
- राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
- डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
Thursday, July 2
