Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»पारंपरिक हाथी और तलवार नृत्य ने मोहा मन, हिमजन मंच ने किया कार्यक्रम
    मनोरंजन

    पारंपरिक हाथी और तलवार नृत्य ने मोहा मन, हिमजन मंच ने किया कार्यक्रम

    By Himachal VartaFebruary 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय  से आर्थिक सहायता प्राप्त हिमजन मंच नाहन और लदयाणा लोकवाद्य सांस्कृतिक मंडल शिलाई के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शिलाई विश्राम गृह परिसर में एक संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लुप्त क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति हाथी नृत्य और तलवार नृत्य की प्रस्तुति दे कर लोगों को जागृत करना था, कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति निगम हिमाचल सरकार  के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलदेव सिंह तोमर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया उसके पश्चात आर एस वीएन पब्लिक स्कूल शिलाई  की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

    उसके पश्चात जन मंच के कलाकारों द्वारा 10 फीट ऊंचा बनाया हाथी को विश्राम गृह में लाया जहां नृत्य की तीन परिक्रमा कर नृत्य कराया, इस दौरान नाहन सेआई जिला परिवहन अधिकारी सोमा चौहान द्वारा अपनी संबोधन में सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दौरान जो व्यक्ति घायल व्यक्ति की सहायता करता है उसे सम्मानित करेगा उन्होंने  कहा किअब तक 8 ऐसे लोगो की पुलिस से सूची मिली है

    जिन्होंने दुर्घटना के वक्त घायलों की सहायता की है आने वाले 17 फरवरी कोइन लोगो को नाहन  में सम्मानित किया जाएगा।

    उसके पश्चात कलाकारों द्वारा तलवार नृत्य पेश किया जिसे  क्षेत्रीय भाषा में घुंडिया रासा कहते है। अगली प्रस्तुति में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई के छात्र छात्राओं ने शहीद बायोग्राफी नाटक पेशकर जमकर तालियां बटोरी सभा को संबोधित करते बलदेव तोमर ने कहा कि आज के दौर में प्राचीन संस्कृति विलुप्त होती जा रही है।

    इस संस्कृति को बचाए रखना अति आवश्यक है उन्होंने हिम जन मंच के कलाकारों को बधाई दी और उनके इस प्रस्तुति  की सराहना की,

    उन्होंने कहा कि वह इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर इस प्रकार के आयोजनों के लिए विशेष आर्थिक बजट के लिए माग करेंगे। उन्होंने अपनी एचिछिक निधि से आयोजक को 25 हजार रूपए देने की घोषणा की।

    इस मौका पर एसडीएम शिलाई हर्ष अमरिंदर सिंह नेगी,आरटीओ सिरमोर सोमा चौहान, विकास खंड अधिकारी शिलाई विनीत कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी शिलाई मस्तराम, खंड स्वास्थ्य अधिकारी निसार अहमद, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमि चंद कमल, ग्यार सिंह नेगी, टीआर शर्मा,रमेश नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, कपिल देसाई सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.