Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेसी विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी का पलटवार
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेसी विधायक हर्षवर्धन चौहान के बयान पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी का पलटवार

    By Himachal VartaFebruary 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कांग्रेसी विधायक हर्षवर्धन चौहान के उस बयान पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जबरदस्ती जिला परिषद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। इसका खंडन करते हुए भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा है कि जिला परिषद अध्यक्ष पद जबरदस्ती नहीं बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए सीमा कन्याल जिला परिषद अध्यक्षा बनी है।

    इसमें हमारे जिला के वरिष्ठ नेताओं ने काफी मेहनत की है। उन्हीं की मेहनत के कारण आज यह पद भाजपा को मिला है। इसके लिए जिला तथा प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व बधाई का पात्र है। रावत ने बताया कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि सिरमौर जिला परिषद पद पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा। लेकिन उनके दावे उस समय खोखले हो गए जब जिला परिषद सदस्य अंजना शर्मा ने अपना समर्थन भाजपा को दिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पिछले 35 सालों में अंजाना को किसी भी प्रकार के सम्माजनक पद पर नहीं निशाना!

    भाजपा ने भी अंजना शर्मा का मान सम्मान रखते हुए उनको भी जिला परिषद उपाध्यक्ष बनाया है। रावत ने बताया कि जिला सिरमौर की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है। क्योंकि अभी हाल ही में हुए जिला सिरमौर की दोनों नगर पालिका परिषद नाहन पावटा तथा नगर पंचायत राजगढ़ में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं जिला सिरमौर की 6 पंचायत समितियां भी भाजपा ने जीती है।

    इसके साथ साथ पंचायत प्रधान भी अधिक से अधिक भाजपा समर्थित जीते हैं जिससे कांग्रेस पार्टी के नेता बौखलाहट में तथ्य हीन बयान बाजी कर रहे हैं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई नेतृत्व है। सभी नेता अपनी डफली अपना राग अलाप रहे हैं।

    रावत ने दावा किया है कि 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सरकार को विकास के दम पर रिपीट करेंगे। क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। आज अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.