Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में फोक मीडिया के माध्यम से  12 फरवरी तक दी जाएगी सरकार की  जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी    
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में फोक मीडिया के माध्यम से  12 फरवरी तक दी जाएगी सरकार की  जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी    

    By Himachal VartaFebruary 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    देखा सरकारा दा कमाल हो विकास कराणा लोक गीत से सरकार की योजनाओ का बखान  

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को लोगों तक पहुचानें के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से जिला कि पंचायतों आज से 12 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
    इस विशेष प्रचार अभियान के तहत नाहन विकासखण्ड की गा्रम पचायत बनकला के गा्रम कून व पंचायत सतीवाला के जोगीबन में  चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल हाब्बन, संगडाह की पंचायत चोकर के ग्राम बान्दल व पंचायत घन्डूरी में सरस्वती कला मंच राजगढ, विकासखण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत नेरी कोटली के नेरी व पंचायत दाहन में धालटा कलामंच राजगढ, विकासखण्ड पॉवटा साहिब की ग्राम पंचायत मुगलावाला करतार के सिरमौरी ताल व पुरूवाला के अम्बेदकर भवन में प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण हेतु चलाई जा रही अनेकों विकासात्मक योजनाओं व अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ में चलाई गई योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लागों को अवगत कराया।
    इस कार्यक्रम में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारो ने लोकगीत हिमाचले च आइयां लोको विकास दी बाहारा, सरकारा दा कमाल हो विकास कराणे, विकास कराणे बेशुमार, दिहाड़ी दारो रे दिहाड़ी बड़ाए पेंशन बुजुर्गों रे बढ़ाएं, गरीबो लोगों का भला किया वादा अपना निभाया से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हिमाचल गृहिणी सुविधा, योजना उज्जवला योजना मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, अंतरजातीय विवाह स्वावलंबन योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान, बेटी है अनमोल योजना, सहारा योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    नीतिका कला मंच व सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा जानकारी दी कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 850 रुपए किया गया है। इसी प्रकार 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों की पेंशन बिना किसी आय सीमा के 1500 रुपए प्रतिमाह की गई है। और मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा तार बाड़ लगाने के लिए सरकार द्वारा  80 प्रतिशत व सामुहिक रूप से लगाने पर 85 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत एक परिवार को 5 लाख रु तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इस योजना से छूट गए परिवारों के लिए हिम केयर योजना प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई है जिसमें अस्पताल में भर्ती होने पर  5 लाख तक का निशुल्क इलाज करने का प्रावधान है।
    नाटक में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकार के सरोज व सहेलियों ने उपस्थित जनता को संदेश दिया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत उज्जवला योजना से छूट गए ऐसे सभी हिमाचली परिवारों को शामिल किया गया है जिनके पास अपना घरेलू गैस कनेक्शन नहीं था। कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को बताया कि जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समाज में छुआछूत की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन दिया जा रहा है और समाज के सामान्य जाति के ऐसे युवक-युवतियों को जो अनुसूचित जाति के युवक युवतियों से विवाह करते हैं, उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, स्वावलंबन योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
    लोक कलाकारों ने युवाओं को नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपने सहयोग देने का आग्रह किया तथा गांव-गांव में नशा निवारण कमेटी बनाने का आग्रह किया।
    कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए उपस्थित दर्शकों से आग्रह किया गया तथा मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ अधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाने का सुझाव भी दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.