Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सौंठ का करवाया जाए जीआई टैग, किसान संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने उप कुलपति को भेजा पत्र
    हिमाचल प्रदेश

    सौंठ का करवाया जाए जीआई टैग, किसान संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने उप कुलपति को भेजा पत्र

    By Himachal VartaFebruary 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की बैला वैली मे पैदा की जाने वाले उत्तम दर्जे की सौंठ का जीआई टैग करवाया जाए। यह मांग हाटी किसान संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री ने कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर के उप कुलपति को पत्र भेजकर उठाई है। 

    पत्र मे  शास्त्री ने लिखा है कि सिरमौर जिला के चुनिंदा गांव में पैदा होने वाले अदरक से बनाई जाने वाली सौंठ की किस्म व गुणवत्ता देश के किसी भी भाग में बनने वाली सौंठ से अधिक बेहतर है। लेकिन अभी तक इस सौंठ को बनाने से लेकर ग्रेडिंग, पैकिंग तथा बेचने के पुराने परंपरागत तरीके ही प्रचलित हैं।

    जिसके कारण किसानों को अधिक मेहनत तथा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए मुख्यता दो विषयों पर विशेषज्ञों को किसानों के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

    पहला अदरक से सोंठ बनाने, ग्रेडिंग और पैकिंग की परंपरागत विधि को सुधारने के लिए कोई आधुनिक कारगर तकनीक बनाई व सुझाई जाए।

    दूसरा और महत्वपूर्ण कार्य कि सिरमौर जिला में पैदा होने वाली सौंठ की जीआई टेगिंग करवाई जाए ताकि सौंठ को ट्रेडमार्क मिलने से देश-विदेश में अलग पहचान बने और किसानों को मेहनत के उचित दाम मिले।

    संघ के अध्यक्ष ने लिखा है कि इससे पहले भी कृषि विज्ञान केंद्र धोलाकुंआ के साथ इस मामले को लेकर कार्य करने के प्रयास किए गए। लेकिन उसे सिरे तक नहीं ले जाया गया। आशा है कि अब सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

    बता दें कि भौगोलिक उपदर्शन न होने की वजह से गिरिपार क्षेत्र के बैला वैली के सौंठ की चमक फीकी पड़ गई है। 70 के दशक से एशिया की कृषि मंडी में अपनी धाक जमाने वाली बैला वैली की सौंठ, बिना ब्रैंडिंग के इतिहस बनती जा रही है।

    हालांकि अब बैला वैली की सौंठ को ब्रैंडिंग दिलवाने के लिए केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव व हाटी किसान संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री ने कार्य आरंभ कर दिया है।

    यदि गिरीपार के बैला वैली की सोंठ की ब्रांडिंग हो जाती है तो क्षैत्र मे आने वाले एक सौ से अधिक गांव के किसानों की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आएगा।

    कुंदन सिंह शास्त्री का कहना है कि उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के उप कुलपति डॉ एस के गुप्ता के साथ मिलकर बैला वैली की सोंठ को ब्रांडिंग बनाने के लिए कार्य शुरू किया था लेकिन वह सेवानिवृत्त हो गए। अब उन्होंने वर्तमान उप कुलपति को पत्र लिखा है।

    उनका कहना है कि पहले ब्रांडिंग उसके बाद पैकिंग तथा उसके बाद सोंठ का ब्रेंड नाम देना अनिवार्य है। तभी लुप्त हो रही एशिया में परसिद्द बैला जिंजर वैली की सौंठ को सही मार्केट मिलेगी। किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.