Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सरकार की लाचारी, एक बस चार गुणा सवारी
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार की लाचारी, एक बस चार गुणा सवारी

    By Himachal VartaFebruary 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन से लोकल रुट कोलावालाभूड़, सुरला-चासी जाने वाली बस क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस रूट पर चलने वाली सुबह के समय बस के इकलौते होने के कारण स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, आईटीआई व अन्य कार्यों से शहर जाने वालों को एक ही बस में सफर करना पड़ता है। जबकि सरकार के द्वारा कोरोना वायरस सोशल डिस्टेंस के दावे किए जाते हैं। मगर बस में भीड़ इतनी होती है कि कभी भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर पूरी बस कोरोना की चपेट में आ सकती है।

    हालात तो यह है कि लोगों को अपना गुस्सा चालक और परिचालक पर उतारना पड़ता है जबकि प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। बता दे कि आज भी बस में एक भी सवारी के पांव रखने की जगह न हो पाने के कारण चालक ने बस नहीं रोकी। लोगों ने चालक को जमकर गालियां भी दी। अब ऐसे में चालक भी क्या करें जब सरकार व प्रशासन तथा परिवहन विभाग अतिरिक्त बस नहीं चला पा रहा है।

    बता दें कि लॉक डाउन से पहले सुबह के समय इस रूट पर दो बसें भेजी जाती थी। तो वही अब सुबह के समय सिर्फ एक ही बस भेजी जा रही है। जिससे ना केवल स्कूल के बच्चे देरी से स्कूल में पहुंच रहे हैं बल्कि आईटीआई, कॉलेज व दफ्तर के लोग भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंच रहे हैं। रूटों पर बसों की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे बहुत से लोग है जिनके पास बस की यात्रा के अलावा और कोई बेहतर विकल्प नहीं है। इससे बस यात्री अपने आप को बेबस और लाचार महसूस करते हैं। घंटों इंतजार करने के बाद जो बस आती है उसमें भीड़ को देखकर चढ़ने की हिम्मत नहीं होती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.