Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»जिला पुलिस अधीक्षक समेत 102 जवानों को लगी कोविड वैक्सीन!
    स्वास्थ्य

    जिला पुलिस अधीक्षक समेत 102 जवानों को लगी कोविड वैक्सीन!

    By Himachal VartaFebruary 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। – कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब पुलिस व जिला प्रशासन को फ्रंटलाइनर के तौर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले में दूसरे चरण के कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक समेत 102 पुलिस जवानों को कोविड वैक्सीन लगवाई। जिला मुख्यालय नाहन समेत सभी उपमंडल मुख्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ये टीके लगाए गए।

    नाहन में पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में कोविड टीके लगवाए, जबकि राजगढ़ में डीएसपी भीष्म ठाकुर, पांवटा में डीएसपी बीर बहादुर, संगड़ाह में डीएसपी शक्ति सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की देख रेख में ये टीके लगवाए। पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने सभी जिला वासियों से अपना नंबर आने पर यह टीका लगवाने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि कोविशील्ड टीका अवश्य लगवाएं। इस टीके का मानव स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। टीके से संबंधित किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। बता दे कि दूसरे चरण में तीन हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत पुलिस महकमे के दो हजार फ्रंट लाइन जवानों को भी कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। इसका आगाज वीरवार को पुलिस अधीक्षक को टीका लगाने के साथ हुआ।

    जिला सिरमौर में पुलिस अधीक्षक समेत 102 पुलिस जवानों को लगी कोविड वैक्सीन उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि अब तक जिले में 4500 के आसपास स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। दूसरे चरण का अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के शेष कर्मियों को टीके लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.