नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमण्डल पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत राजपुरा में आज आयुष विभाग द्वारा बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस बहु विशेषज्ञ शिविर में 220 से ज्यादा रोगियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 105 से अधिक रोगियों के मधुमेह व 95 रोगियों की अनीमियां की जांच की गई ।
इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव शर्मा ने कोविड-19 के मद्देनज़र ग्रामीणों से 2 गज की दूरी अपनाने, नियमित मास्क पहनने व सैनिटाइजर के इस्तेमाल व अच्छे से अपने हाथ धोने का संदेश दिया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रमेश तोमर ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में एसडीएमओ सूरजपुर डॉक्टर प्रेम सिंह, डॉक्टर आदर्श गोयल, डॉक्टर पूजा चौधरी, डॉ सुनीता शर्मा भी उपस्थित रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
