Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन में सेना के साथ चल रहे भूमि सम्बन्धी समस्या के निदान के लिए प्रयास
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन में सेना के साथ चल रहे भूमि सम्बन्धी समस्या के निदान के लिए प्रयास

    By Himachal VartaFebruary 13, 2021
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री के साथ सेना अधिकारियों की होगी बैठक-डा. बिन्दल
    उपायुक्त को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन आर्मी क्षेत्र में सेना और सिविलियन के साथ दशकों से चली आ रही भूमि सम्बन्धी समस्या का समाधान करने के लिए जिला, प्रदेश और केन्द्र स्तर तक हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता की बैठक में यह मामला उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष एक बार पुनः पुरजोर ढंग से उठाया और क्षेत्र के करीब 5000 प्रभावित लोगों को आ रही समस्या से पुनः अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सेना अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की अध्यता में बैठक आयोजित की जाएगी।
    डा. राजीव बिन्दल ने यह जानकारी उनसे मिलने आए नाहन पंचायत के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए दी।
    इस प्रतिनिधि मंडल में नाहन बीडीसी सदस्य बीरबाला, पंचायत प्रधान सुषमा सैनी, उप प्रधान जय प्रकाश, पूर्व प्रधान संजीव सैनी, कैप्टन कुलदीप चैहान, वार्ड सदस्यों के अलावा पंचायत के अन्य महिला एवं पुरूष सदस्य भी शामिल रहे।
    डा. बिन्दल ने पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट के उपरांत उपायुक्त सिरमौर से बात करके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समस्या पर विस्तार से चर्चा करने के लिए कहा। उन्होंने, उपायुक्त से आग्रह किया कि इस संदर्भ में जिला प्रशासन और सेना अधिकारियों और प्रभावितों की संयुक्त बैठक तुरंत बुलाई जाए और बैठक में लिए गए निणयों से 15 दिन के भीतर सरकार को अवगत करवाया जाए। उन्होंने, उपायुक्त से कहा कि प्रस्तावित बैठक में जो मुददे जिला प्रशासन स्तर पर सुलझाए जा सकते हैं उन्हें सेना के साथ शीघ्र सुलझाया जाए और जिन मामलों पर प्रदेश स्तर पर कार्रवाई होनी है उसे प्रदेश सरकार को भेजा जाए।
    डा. बिन्दल द्वारा दिए गए निर्देश के उपरांत उपायुक्त डा. आर.के. परूथि ने पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक कर विस्तार से समस्या पर चर्चा की।
    प्रतिनिधि मंडल की ओर से ग्राम पंचायत नाहन के उप-प्रधान, जय प्रकाश ने कहा कि विधायक डा. राजीव बिन्दल द्वारा सेना और सिविलियन के बीच दशकांे से चल रही भूमि सम्बन्धी समस्या पर लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डा. बिन्दल ने मामले की गंभीरता को देखते इस मामले पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए हुए प्रदेश स्तर से लेकर केन्द्र स्तर मामले को लगातार उठाया है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के साथ प्रस्तावित बैठक में इस समस्या का काफी हद तक समाधान होगा और प्रभावित लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.