Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जुड्डा का जोहड़ को अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का किया जाएगा प्रयास!
    हिमाचल प्रदेश

    जुड्डा का जोहड़ को अन्तर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का किया जाएगा प्रयास!

    By Himachal VartaFebruary 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन के जुड्डा का जोहड़ को अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का किया जाएगा प्रयास- डॉ. राजीव

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय राइफिल, पिस्टल, शूटगन शूटिंग चैम्पियनशिप स्पर्धा का आयोजन, जिला राइफिल एसोसिएशन व हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब द्वारा नाहन स्थित जुड्डो का जोहड़ शूटिंग रेंज में किया जा रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन की स्पर्धा में बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस चैम्पियनशिप में 50 मई. एअर राइफिल शूटिंग, 25 मई. पिस्टल शूटिंग, 10 मई. राइफिल, पिस्टल व ट्रेप शूट गन प्रतियोगिताओं का आयोजन जा रहा है जिसमें 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। उन्होंने बताया कि इस प्रति स्पर्धा में प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से बाहरी राज्यों से भी मेहमान प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर स्तर पर हर विधा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पवद्ध है।

    उन्होंने कहा कि शूटिंग को लेकर प्रदेश में बहुत संभावनाएं है तथा इस क्षेत्र को अन्तरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. सैजल ने बताया कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि पूरे प्रदेश से जो युवा इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है उन्हें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर यहां मिल रहा है और यह दृश्य बहुत उत्साह वर्धक है। प्रतियोगिता में अन्तरराष्ट्रीय स्तर की शूटर जीना किटा ने भी भाग लिया जो वर्ष 2018 में आस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता टीम का हिस्सा रही थी।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने 2018 जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य विजेता टीम का हिस्सा रही वह वर्ष 2019 में दोहा में सम्पन्न एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य विजेता टीम व 2019 में सीनियर नेशनल महिला चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता रही।
    यह स्पर्धा गत  13 फरवरी से 16 फरवरी, 2021 तक आयोजित की जा रही है जिसमें पूरे प्रदेश के हर आयु वर्ग के महिला व पुरूष प्रतिभागी भाग ले रहे है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.