नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में चल रहे कोरोना टीकाकरण के अतंर्गत आज पंचायतीराज विभाग के नाहन खण्ड के 97 कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया।
जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कोविशील्ड का टीका लगने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी आम लोगों के सम्पर्क में अधिक रहते है, जिस कारण उन्हें कोरोना संक्रमण होने की अधिक सम्भावना बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के दौरान सभी कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हुआ तथा टीकाकरण के बाद निगरानी के दौरान किसी भी कर्मचारी में कोई भी असमान्य लक्षण नजर नहीं आए। उन्होंने जिला के अन्य खण्ड में कार्यरत विभाग के कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने का आहवान किया।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
