Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नकली नोटों के साथ धरा विकास नगर का युवक
    हिमाचल प्रदेश

    नकली नोटों के साथ धरा विकास नगर का युवक

    By Himachal VartaFebruary 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    बॉबी अहमद की दुकान में गया था कॉस्मेटिक का सामान लेने, दिया 2000 का नकली नोट

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन गुन्नू घाट बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान पर 2000 का नकली नोट लेकर सामान खरीदने वाले 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर उत्तराखंड निवासी निखिल ₹2000 के नकली नोट के साथ बॉबी अहमद की शॉप पर कॉस्मेटिक के सामान खरीद रहा था। जब उसने सामान का भुगतान किया तो बॉबी अहमद ने नोट को हाथ में लेते ही पहचान लिया कि यह नकली है।

    जिसके बाद उसने दूसरा नोट फिर दिया वह भी नकली था। इसके बाद बॉबी अहमद जब उससे इस बारे में पूछा तो वहां और दुकानदार भी आ गए। उन्होंने भी बताया कि वह उनकी दुकान में भी 2000 का नोट देकर गया है।

    इस घटना के बाद नाहन गुन्नू घाट पुलिस चौकी में युवक को ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की जेब में से तीन दो दो हजार रूपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में युवक ने अपना नाम निखिल और विकास नगर का निवासी बताया है। पुलिस द्वारा यह भी पूछताछ की जा रही है कि उसके साथ कोई और भी थे या वह अकेला ही था।

    उधर एडिशनल एसपी बबीता राणा ने बताया कि नोट असली है या नकली यह तो बैंक से ही पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है। विस्तृत पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में बता जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.