नाहन (हिमाचलवार्ता)। – जिला नियंत्रक खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला सिरमौर द्वारा भारतीय खाद्य निगम के कालाआम्ब के गोदाम से राज्य आपूर्ति निगम के जिला में स्थित होलसेल गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के ढुलान व मजदूरी हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।
यह जानकारी जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले अभिनव बिन्द्रा ने देते हुए बताया कि वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं 18 मार्च, 2021 को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय नाहन में आमन्त्रित की जाएगी और उसी दिन सांय 3 बजे उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में खोली जाएगी।
उन्हाेंने बताया कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर परिवहन कार्य हेतु 1000 रूपये प्रति फार्म की आदयगी अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि फोटोस्टेट किया हुआ प्रपत्र मान्य नहीं होगा।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
