Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर के 22 युवाओं को पैराग्लाइडिंग व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण करने का सुनहरा मौका
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के 22 युवाओं को पैराग्लाइडिंग व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण करने का सुनहरा मौका

    By Himachal VartaFebruary 19, 2021
    Facebook WhatsApp
     10 युवाओं को अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं सम्बद्ध खेल संस्थान मनाली में पैराग्लाइडिंग व 12 युवाओं को कुफरी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मिलेगा प्रशिक्षण
     
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा  गत बजट में प्रदेश के युवाओं को पर्यटन व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने की घोषणा की गई थी ताकि युवाओं को प्रत्यक्ष रोज़गार व स्वरोजगार के अवसर मिल सके। इस घोषणा के तहत सिरमौर के 22 युवाओं को  पैराग्लाइडिंग व होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में ट्रैनिंग करने का अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी।
    उन्होंने बताया कि जिला के 10 युवाओं को मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में 11 दिन के लिए आयोजित पैराग्लाइडिंग (सोलो फ्लाईग) प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रैनिंग करने का मौका मिलेगा।
    उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच रहेगी। जबकि शैक्षणिक योग्यता 12वीं रहेगी। इसके अलावा उम्मीदवार मूल रूप से सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार शारिरीक रूप से स्वस्थ होना चाहिए उसकी नेत्र दृष्टि 6/6 होनी चाहिए तथा उच्च रक्तचाप और मिर्गी जैसी बीमारियों का इतिहास नहीं होना चाहिए।
    इसके अतिरिक्त सिरमौर के 12 युवाओं को  शिमला के कूफरी स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में एकोमोडेशन ऑपरेशन में  बेसिक प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम 3 सप्ताह की अवधि का होगा।
    इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 10वीं होनी चाहिए। इसमें जिला का मूल निवासी ही आवेदन कर पाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार पूर्णतयः स्वस्थ होना चाहिए।
    आवेदन पत्र की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन फार्म सादे कागज पर अपनी पूर्ण जानकारी व प्रशिक्षण कार्यक्रम के चयन के साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नाहन स्थित दो सडका में जमा करवाना होगा। उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, 10वीं/12वीं का प्रमाण पत्र, स्थाई पता की पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, आईआरडीपी के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि साथ संलग्न करनी होगी।
    यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01702-222510 पर या ईमेल आईडी  [email protected]पर भी  सम्पर्क कर सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.