Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हर वार्ड में एक साल में होंगे 13 लाख के काम -संजीव तोमर
    हिमाचल प्रदेश

    हर वार्ड में एक साल में होंगे 13 लाख के काम -संजीव तोमर

    By Himachal VartaFebruary 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    वासनी पंचायत के भरागड़ी गांव में पंचवर्षीय कार्य योजना…

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर की वासनी पंचायत में संधराल-तलाड़ा वार्ड के भरागड़ी गांव में आज वीरवार को पंचायत प्रधान संजीव तोमर ने उप ग्राम सभा का आयोजन किया और लोगों को विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचवर्षीय कार्य योजना भी तैयार की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में एक साल के भीतर 13 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे और उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

    संजीव तोमर ने कहा कि लोगों ने पंचायत का चुनाव लोगों की सेवा के लिए किया है न कि ठेकेदारी के लिए। इसलिए पूरी पंचायत में बिना भेदभाव के पारदर्शी विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को कृषि व बागवानी विभाग की खेत संरक्षण योजना, फव्वारा सिंचाई योजना, ड्रिप सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा की भी विस्तृत जानकारी दी और बताया कि मनरेगा में 90 दिन तक काम करने वाले को जिला उद्योग विभाग में पंजीकृत करवाया जाएगा। इस दौरान पर उप ग्राम सभा में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं व मांगों को भी प्रधान के समक्ष रखा, जिसके जल्द निराकण का आश्वासन प्रधान ने दिया।

    इस मौके पर पंचायत के उप-प्रधान सतेंद्र, वार्ड सदस्य पुष्पा, पंचायत सहायक मंजू, भीम दत्त, रमेश दत्त, केशव राम, सदानंद, ब्रह्मानंद, सुरेंद्र, विनोद, बबलू, धर्मेंद्र, जगत राम, संतराम, रामदास, दयाराम, हरि मोहन, कुलदीप, बिट्टू, सुमित्रा देवी, शकुंतला, सुमन, शीला, धनमंती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.