Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»श्री सांई अस्पताल नाहन में मनोचिकित्सा विभाग शुरू
    हिमाचल प्रदेश

    श्री सांई अस्पताल नाहन में मनोचिकित्सा विभाग शुरू

    By Himachal VartaFebruary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग आरंभ

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन क्षेत्र में बढ़ते आत्महत्या के मामलों के मद्देनज़र श्री साई मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में शुरू किया मनोचिकित्सा विभाग।  जिसमें लोगों के मानसिक तनाव जैसे डिप्रेशन, तनाव और बच्चों में मोबाइल की आदत छुड़ाने जैसी समस्याओं को काउंसलिंग के माध्यम से ठीक किया जायेगा।

    अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग में बतौर मनोविज्ञानिक मैथिली शेखर अपनी सेवाएं दे रही है।मैथिली शेखर पिछले आठ वर्षों से  देश- विदेश में डिप्रेशन और तनाव से परेशान लोगों की काउंसलिंग कर मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने में सहायता कर रही है।

    श्री साई ग्रुप ऑफ़ अस्पताल के निदेशक डॉ  दिनेश बेदी ने जानकारी देते हुए बताया की नाहन व आस पास के क्षेत्रो में बढ़ते आत्महत्या के मामले चिंता का विषय बन रहा है। आज कल की जीवन शैली, एकल परिवार, हर क्षेत्र में प्रत्योगिता की भावना से हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से परेशान है  जिसके कारण लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे है और डिप्रेशन से जूझते जूझते व्यक्ति आत्महत्या जैसा गलत निर्णय ले लेते है। इस  समस्या को गंभीरता से लेते हुए हमने श्री साई अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग की शुरुआत की है।

    जिसमें मैथिली शेखर बतौर मनोविज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रही हैं। मैथिली शेखर पिछले आठ वर्षों से विभिन्न अस्पतालों व स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों के माध्यमों से हज़ारों स्कूल विद्यार्थिओं, डिप्रेशन से ग्रस्त लोगों का कॉउंसलिंग के माध्यम से इलाज कर उन स्वस्थ कर चुकी है।

    उन्होंने बंगलौर में स्थित बैपस्ट अस्पताल, मनीपाल अस्पताल और मिजोरम एवं सिक्किम सरकार के स्वास्थ्य विभाग में बहुत से लोगों का उपचार किया है।  इसके साथ-साथ मैथिली शेखर ने विदेशों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

    नाहन में अस्पताल में कार्येरत होते ही मनोविज्ञानिक मैथिली शेखर ने नाहन पुलिस लाइन में एसपी के दिशा निर्देशन में पुलिस विभाग के कर्मचारिओं को तनाव मुक्त रहने के विषय पर जानकारी भी दी।

    विज्ञानिक मैथिली शेखर ने बताया की आज हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में डिप्रेशन या तनाव से ग्रस्त है यही तनाव आगे बढ़ कर व्यक्ति को गलत दिशा में ले जाता है। तनाव या डिप्रेशन के लक्षणों की बात करें तो व्यक्ति में यह लक्षण देखे जाते है जैसे नींद का कम आना या ज्यादा आना, खाना कम या जयादा खाना, वजन कम होना, किसी काम में मन न लगना, बेवजह रोते रहना, अकेलापन महसूस करना, समझ से दूर रहना, चिड़चिड़ापन रहना, मन में आत्महत्या के विचार आना।

    उन्होंने बताया की यदि हम अपने परिवार में किसी भी व्यक्ति में डिप्रेशन के लक्षण देखते है तो बिना देर किये उसे समझने की कोशिश करे और उनसे बात कर उनकी समस्या जाने। आप अस्पताल में मनोचिकित्सा विभाग में हम से मिल सकते है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.