Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति संतोषजनकः डाॅ. राजीव सैजल
    स्वास्थ्य

    राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति संतोषजनकः डाॅ. राजीव सैजल

    By Himachal VartaFebruary 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति संतोषजनक है। अब तक 63890 स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
    उन्होंने कहा कि राज्य ने 75 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश में इस आंकड़े को हासिल करने वाले नौ राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को 20 फरवरी तक पहली खुराक के पूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए कहा गया था।
    डा. सैजल ने कहा कि जिन स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, उन्हें 13 फरवरी, 2021 से दूसरी खुराक देना शुरू किया गया है और निर्धारित लक्ष्य का 85 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है, जो भारत सरकार द्वारा की गई समीक्षा के अनुसार देश में सबसे अधिक है।
    उन्होंने कहा कि अब तक 28840 अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को कोविड-19 की खुराक दी जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 56 प्रतिशत है। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली प्रथम खुराक के लक्ष्य को एक मार्च, 2021 तक हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के बेहतर प्रबंधन और कार्यान्वयन के चलते टीके का दुरूपयोग बहुत कम हुआ है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने आह्वान किया कि टीकाकरण के बाद इसका प्रतिकूल प्रभाव केवल मात्र 0.5 प्रतिशत है और यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रत्येक व्यक्ति जिन्होंने टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाया है उन्हें टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.