Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विकास कार्यों में अनियमितताए बरतने पर पूर्व पंचायत प्रधान व अन्य पर केस दर्ज!
    हिमाचल प्रदेश

    विकास कार्यों में अनियमितताए बरतने पर पूर्व पंचायत प्रधान व अन्य पर केस दर्ज!

    By Himachal VartaFebruary 20, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विजिलेंस की टीम ने एक जेई, पूर्व महिला प्रधान समेत तकनीकी सहायक के खिलाफ नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।

    जिला सिरमौर की ठोंठा जाखल पंचायत में वर्ष 2012 में विकास कार्यों के नाम पर तत्कालीन पंचायत प्रधान ने जेई व तकनीकी सहायक के साथ मिलकर तकरीबन पांच लाख रुपये की धनराशि का गबन किया। उस दौरान विकास कार्यों में गड़बड़ी की आशंका को लेकर इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई थी। लिहाजा, विजिलेंस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

    जांच के बाद पता चला है कि तीनों आरोपियों ने जाली वाउचर व बिल बनवाए और मेजरमेंट बुक में गलत प्रविष्टियां कीं। पूर्व पंचायत प्रधान ने सरकारी धन से एक सुरक्षा दीवार का निर्माण अपने घर की सुरक्षा के लिए कराया, जिसका केवल निजी हित था। जबकि, कागजों पर इसका निर्माण कहीं और दिखाया गया।  उधर, मामले की पुष्टि विजिलेंस के डीएसपी तरणजीत सिंह ने की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.