Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जेबीटी के 79 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती कल से….
    हिमाचल प्रदेश

    जेबीटी के 79 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती कल से….

    By Himachal VartaFebruary 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में जेबीटी के 79 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी जिसकी काउंसलिंग 23 और 24 फरवरी को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय नाहन, पांवटा और राजगढ़ के अभ्यर्थी 23 फरवरी को जबकि रोजगार कार्यालय सराहां, संगड़ाह, कमरऊ और शिलाई के अभ्यर्थी 24 फरवरी को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दया राम ने बताया कि 79 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 25 पद हैं। इनमें से 24 पद अनारक्षित हैं जबकि 1 पद स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित के लिए आरक्षित रखा गया है। ओबीसी के 12 पदों में 10 पद अनारक्षित, जबकि 2 पद ओबीसी आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं वहीं अनुसूचित जाति के 15 पदों में से 13 पद अनारक्षित, जबकि 2 पद आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

    अनुसूचित जनजाति के लिए 3 पदों में 2 अनारक्षित जबकि 1 पद आईआरडीपी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद भरे जाएंगे। पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित 10 पदों में 5 पद सामान्य श्रेणी के, 2 पद ओबीसी, 2 पद अनुसूचित जाति और 1 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी में 6 पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

    साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक नाहन कार्यालय में सुबह 10:30 से पहले अपनी उपस्थित दर्ज करवानी होगी। उन्होंने बताया कि बैचवाइज भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के अनारक्षित पदों की बैचवाइज 2013 तक और सामान्य श्रेणी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2016 तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    इसी प्रकार अभी तक के सामान्य श्रेणी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, अनुसूचित जाति के अनारक्षित एवं आईआरडीपी तथा अनारक्षित ओबीसी और आईआरडीपी की बैचवाइज 2013 तक, अनारक्षित अनुसूचित जनजाति 2014 तक, अभी तक के आईआरडीपी, सामान्य श्रेणी और ओबीसी के पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 2015 तक, अनुसूचित जाति के पूर्व सैनिक आश्रितों के लिए 2016 तक के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अभी तक के अनुसूचित जनजाति के पूर्व सैनिक के आश्रितों और दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणी के अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.