Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डा यशवंत सिंह परमार पीजी महाविद्यालय नाहन पहुची नैक की 3 सदस्य टीम!
    हिमाचल प्रदेश

    डा यशवंत सिंह परमार पीजी महाविद्यालय नाहन पहुची नैक की 3 सदस्य टीम!

    By Himachal VartaFebruary 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    60 सालों के बाद महाविद्यालय होगा अब नैक मान्यता प्राप्त, राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग दौड़ में होगा शामिल

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के प्रमुख नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब जल्द नैक की मान्यता प्राप्त हो जाएगा। नेट की मान्यता के लिए मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के स्तर को जांचने के लिए 3 सदस्यों की टीम आज सुबह करीब 9:00 बजे महाविद्यालय पहुंच गई। महाविद्यालय में टीम के पहुंचने पर उनका कॉलेज के छात्रों व टीचिंग फैकेल्टी द्वारा जोरदार स्वागत भी किया गया। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ दिनेश भारद्वाज के द्वारा निरीक्षण टीम के सदस्य डॉ हिमांशु पांडे डॉक्टर हलीमा सादिया सिद्दीकी तथा डॉक्टर विष्णु यादव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

    इस बाबत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दिनेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम के द्वारा 2 दिन हर चीज का बारीकी से निरीक्षण होगा। इस निरीक्षण के बाद ही कॉलेज को नैक का ग्रेड मिलेगा। बता दे कि नैक की ग्रेडिंग के बाद डॉ यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर आ जाएगा। यही नहीं कॉलेज की एक्सपेंशन तथा स्टूडेंट्स के वेलफेयर में जो ग्रांड केंद्र व राज्य सरकार से जारी होती है उसे हासिल करने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

    आज प्रथम दिन के निरीक्षण में टीचर्स की प्रेजेंटेशन, फैकल्टी का विजिट तथा महाविद्यालय भवन का निरीक्षण होगा। जानकारी के अनुसार संध्या के समय कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों को जांचने के लिए कल्चर नाइट का भी प्रोग्राम रखा गया है। बताना जरूरी है कि नैक ने मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए 7 मानदंडों को अलग-अलग तर्क के 60 पैरामीटर पर परखा जाता है।

    बरहाल अब देखना यह है कि करीब 2 महीने की कड़ी कवायद के बाद एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सुसज्जित इस महाविद्यालय को नैक की टीम कौन सा ग्रेड देती है। ए से लेकर डी तक यदि बेहतर ग्रेड महाविद्यालय को मिलता है तो निश्चित ही यह जिला सिरमौर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संस्थान होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.