Himachal Varta

Main Menu

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन

logo

Himachal Varta

  • होम पेज
  • हिमाचल
  • स्पेशल
  • ताज़ातरीन
  • पर्यटन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • चण्डीगढ़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • मनोरंजन
  • सिरमौर मैं 6 निजी अस्पतालों में भी लगेगा कोविड-19 का टीका

  • रेरा ने पांच गृह खरीददारों की शिकायतों का निपटारा किया

  • ट्रैफिक पुलिस से मारपीट और बदसलूकी मामले के दोनों आरोपी 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

  • विधायकों के साथ हुए धक्का-मुक्की प्रकरण को लेकर गरजी कांग्रेस, निकाली रोष रैली

  • जजरमा और छड़वा को सात दशक बाद प्रधान ने दी सड़क सुविधा, निभाया चुनावी वादा

हिमाचल
Home›हिमाचल›सिरमौर की 26 पंचायतों में गीत संगीत के माध्यम से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी    

सिरमौर की 26 पंचायतों में गीत संगीत के माध्यम से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी    

By Rajesh Rahi
February 23, 2021
0
0

नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकाखण्डों की 26 पंचायतों में  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण में आज से 26 फरवरी, 2021 तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस प्रचार अभियान में विकासखण्ड नाहन व संगडाह में चेष्टा कला मंच, विकासखण्ड राजगढ में सरस्वती कला मंच, विकासखण्ड पॉवटा साहिब में नितिका कलामंच व लोक सांस्कृतिक कला मंच, विकासखण्ड शिलाई में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल तथा विकास खण्ड पच्छाद में धाल्टाकला मंच द्वारा लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।
विकासखण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह व कोटी उतरउ में कार्यक्रम आयोजित करते हुए चुडे़श्वर मंच के कलाकारों ने विकास गीत ”हिमाचले च आइयां लोको विकास दी बहारा ख़ुशियाँ दा पेया लश्कारा” से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुषमान भारत व हिमकेयर से 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज, स्वावलंबन योजना व उज्जवला योजना की जानकारी दी। इसी प्रकार विकासखण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत नौहराधार व लुधियाना में चेष्टा मंच के कलाकारों तथा विकासखण्ड पांवटा की ग्राम पंचायत रामपुर-भारापुर व पातलियों  में लोक संस्कृति के कलाकारों ने नुक्कड नाट्क ”संत वाणी” से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना की जानकारी दी गई।
इसी प्रकार विकासखण्ड पच्छाद की ग्राम पंचायत बागथन व मानगढ़ में धाल्टा कला मंच  तथा विकासखण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत राणाघाट व  हाब्बन  में  सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने गीत व नाट्क से  वर्तमान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
लोक कलाकारों ने युवाओं को नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपना सहयोग देने तथा गांव-गांव में नशा निवारण कमेटी बनाने का आग्रह किया।
कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए उपस्थित दर्शकों से आग्रह किया गया तथा मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ अधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाने का सुझाव भी दिया।

Previous Article

पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की ...

Next Article

सिरमौर में श्रमिकों को दिए गए 2.56 ...

Related articles More from author

  • हिमाचल

    सिरमौर में कर्फ्यू के दौरान ढील अब प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी-डॉ. परूथी

    May 4, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिला उम्मीदवारों को परीक्षा प्रवेश ...

    December 29, 2019
    By Rajesh Rahi
  • चण्डीगढ़पंजाबहिमाचल

    विजीलैंस द्वारा नगर कौंसिल का कर्मचारी रिश्वत लेता काबू

    October 11, 2020
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    हाट सीट जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्जा!

    January 27, 2021
    By Rajesh Rahi
  • हिमाचल

    महापौर ने राज्यपाल को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दीं

    January 14, 2021
    By Rajesh Rahi
  • स्वास्थ्यहिमाचल

    नाहन में महिला के कारोना पाॅजीटीव पाए जाने के बाद, वार्ड नम्बर 3 के साथ लगते अन्य क्षेत्र भी कन्टेनमेंट ...

    June 11, 2020
    By Rajesh Rahi

Leave a reply Cancel reply

  • हिमाचल

    मुख्यमंत्री ने फिल्म और टेलीविजन निर्माता गिल्ड के सीईओ के निधन पर जताया शोक

  • हिमाचल

    शराब का अधिक सेवन करने से पांवटा साहिब में एक की मौत

  • पंजाब

    मोहाली में महिला कमिशन चेयरपर्सन ने सुनी समस्याएं

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR

HPPR