Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaFebruary 23, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल जैसे खूबसूरत प्रदेश में पर्यावरण और जल संरक्षण में पंचायतों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को शुद्ध रखने और स्थानीय स्तर पर स्वच्छता  सुनिश्चित करने में पंचायत स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गांव और पंचायत स्तर पर जो भी पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के कार्य हो रहे हैं उसमें पंचायत प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को अपना और अधिक योगदान देना चाहिए।
    डा. बिन्दल आज नाहन के बचत भवन में विश्व बैंक द्वारा वित-पोषित, स्त्रोत स्थिरता एवं जलवायु तन्यक वर्षा आधारित एकीकृत विकास परियोजना की सिरमौर इकाई द्वारा एक दिवसीय परियोजना के प्रति जागरूकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
    इस शिविर में परियोजना के लिए चयनित 14 पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्यांे व स्वयं सहायता समूह के लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि स्त्रोत स्थिरता एवं जलवायु तन्यक वर्षा आधारित एकीकृत विकास परियोजना हिमाचल प्रदेश के दस जिलों की 428 पंचायतों में लागू की जा रही है। विश्व बैंक द्वारा वित पोषित 700 करोड़ रूपये की यह परियोजना जिला सिरमौर की 46 पंचायतों में वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक पांच सालों में लागू की जाएगी। इस परियोजना में मुख्यतः वनाच्छादित जलागम क्षेत्र के सतत संरक्षण- जो कि जल का प्रमुख साधन है तथा छोटे और मझौले किसानों की कृषि आधारित जीविकोपार्जन सम्भावनओं का समन्वयन है। परियोजना विकास का प्रमुख उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में जलधारा के जलागम क्षेत्र में सुधार लाना तथा कृषि क्षेत्र में जल उत्पादकता में बढौतरी करना हैं।
    उन्होंने कहा कि इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये परियोजना वन आच्छादित जल ग्रहण क्षेत्र में स्थियों में सुधार लाकर भूमि तथा जल संसाधनों की सततता में सुधार लायेगी तथा स्ंासाधनों खास तौर पर जल का कुशल उपयोग करके जिससे कृषि और सहायक क्षेत्रों की उत्पादकता में व आर्थिक मामलों में विविधता, मुल्य संवर्धनता तथा प्रभावी कृषि-व्यापार सहायता से तन्यकता लाने का प्रयास करेगी। इसके अतिरिक्त किसानों तथा अन्य भागीदारों में संस्थागत सहयोग द्वारा उनकी क्षमता में संवर्धन कर उपरोक्त उद्देश्यों की प्राप्ति करने का प्रयास करेगी ।
    इस जागरूकता शिविर में जिला परियोजना अधिकारी डा. प्रदीप शर्मा, द्वारा परियोजना के दर्शन, कार्य प्रणाली तथा लागू करने की विधियांे पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा उपस्थित प्रतिभागियांे से विस्तृत चर्चा की गई।
    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप ठाकुर के अलावापरियोजना की ओर से सहायक परियोजना अधिकारी, श्री ईश्वर शर्मा तथा श्री काकू राम चैहान, सामाजिक प्रसार अधिकारी श्रीमती रीना शर्मा सहित परियोजना के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुये।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.