Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर की 26 पंचायतों में गीत संगीत के माध्यम से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी    
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर की 26 पंचायतों में गीत संगीत के माध्यम से दी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी    

    By Himachal VartaFebruary 23, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के सभी 6 विकाखण्डों की 26 पंचायतों में  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फोक मीडिया दलों द्वारा विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण में आज से 26 फरवरी, 2021 तक प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को गीत संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
    इस प्रचार अभियान में विकासखण्ड नाहन व संगडाह में चेष्टा कला मंच, विकासखण्ड राजगढ में सरस्वती कला मंच, विकासखण्ड पॉवटा साहिब में नितिका कलामंच व लोक सांस्कृतिक कला मंच, विकासखण्ड शिलाई में चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल तथा विकास खण्ड पच्छाद में धाल्टाकला मंच द्वारा लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।
    विकासखण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत मिल्लाह व कोटी उतरउ में कार्यक्रम आयोजित करते हुए चुडे़श्वर मंच के कलाकारों ने विकास गीत ”हिमाचले च आइयां लोको विकास दी बहारा ख़ुशियाँ दा पेया लश्कारा” से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुषमान भारत व हिमकेयर से 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज, स्वावलंबन योजना व उज्जवला योजना की जानकारी दी। इसी प्रकार विकासखण्ड संगडाह की ग्राम पंचायत नौहराधार व लुधियाना में चेष्टा मंच के कलाकारों तथा विकासखण्ड पांवटा की ग्राम पंचायत रामपुर-भारापुर व पातलियों  में लोक संस्कृति के कलाकारों ने नुक्कड नाट्क ”संत वाणी” से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना की जानकारी दी गई।
    इसी प्रकार विकासखण्ड पच्छाद की ग्राम पंचायत बागथन व मानगढ़ में धाल्टा कला मंच  तथा विकासखण्ड राजगढ़ की ग्राम पंचायत राणाघाट व  हाब्बन  में  सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने गीत व नाट्क से  वर्तमान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।
    लोक कलाकारों ने युवाओं को नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अपना सहयोग देने तथा गांव-गांव में नशा निवारण कमेटी बनाने का आग्रह किया।
    कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए उपस्थित दर्शकों से आग्रह किया गया तथा मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ-साथ अधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाने का सुझाव भी दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.