नाहन (हिमाचलवार्ता)। -जिला सिरमौर में आयोजित होने वाली ग्राम सभा के लिए कलैण्डर वर्ष-2021 की अधिसूचना आज जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार जिला में मार्च, अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर 2021 में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के.परूथी ने दी।
उन्हांेने ने बताया कि जिला की सभी पंचायतों में 7 मार्च, 2021 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि अप्रैल माह में 25 अप्रैल, 2021, जुलाई माह में 4 जुलाई, 2021 तथा अक्तूबर माह में 2 अक्तूबर, 2021 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम सभा बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
