कथित जिहादियों को बाज आने की भी दी नसीहत
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश के महामंत्री कमल गौतम के खिलाफ जिहादियों द्वारा फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज कराई गई एफ आई आर के बाद मंच ने विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया है। जिला सिरमौर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल की अगुवाई में मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एफ आई आर निरस्त किए जाने को लेकर उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।
अंकुर अग्रवाल का कहना है कि कमल गौतम की फेसबुक के साथ इन्हीं कथित जिहादियों के द्वारा छेड़छाड़ कर गहरा षड्यंत्र रचा गया है। उनका कहना है कि कमल गौतम के व्यक्तित्व और उनके द्वारा इनके अभियानों को लेकर जिस प्रकार रोकने का प्रयास किया जा रहा है उसको लेकर कथित जिहादी परेशान हैं। अंकुर अग्रवाल का कहना है कि ना प्रदेश बल्कि पूरे देश का हिंदू संगठित है हिंदू सभी धर्मों का सम्मान करता है मगर यदि कोई उनकी आस्था और धर्म के साथ छेड़छाड़ करेगा तो वह बर्दाश्त भी नहीं किया जाएगा।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग की है कि जल्द से जल्द तुरंत प्रभाव से एफ आई आर निरस्त की जाए। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार फेसबुक से छेड़छाड़ कर सांप्रदायिक भेदभाव पैदा करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सचिव मानव शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव कुमार गर्ग, वीरांगना वाहिनी, नाहन की अध्यक्ष निशा अग्रवाल, महामंत्री अमित गौतम सहित दर्जनों जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
