नाहन (हिमाचल वार्ता)। हिमाचल के वरिष्ठ पत्रकार व सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष एसपी जैरथ की पत्नी दमयंती जयंती का 81 वर्ष की उम्र में पंजाब के जालंधर शहर में निधन हो गया है। पार्थिव शरीर को शनिवार को सुबह जालंधर से नाहन लाया गया है। दिवंगत दमयंती स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुई थी। करीब 1 साल से अस्वस्थ चल रही थी। जालंधर में ही उनका उपचार चल रहा था। वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ लगभग तीन दशकों से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है। उनके बेटे अजय जैन ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 3 बजे के बाद हुआ। उधर, जैरथ जी पत्नी की खबर से मीडिया समाज में शोक की लहर है। सिरमौर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ की पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कई मंत्रियों व विधायकों ने इस पर शोक व्यक्त किया है और प्रमात्मा से दिवंगत के परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने को दुआ की है।
Breakng
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
- सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
- आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
Friday, July 3