Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन का नए सिरे से होगा सर्वेक्षण
    हिमाचल प्रदेश

    जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन का नए सिरे से होगा सर्वेक्षण

    By Himachal VartaMarch 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन/ पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपेक्षित माल को विशेषतौर पर ध्यान में रखते हुए जगाधरी-पांवटा साहिब के बीच नई रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, कालका-शिमला ट्रैक पर रेल गति में सुधार की सम्भावनाएं तलाशने के लिए आरडीएसओ द्वारा अध्ययन भी किया जाएगा। केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के बीच आज यहां आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2021-22 में अधोसंरचना परियोजनाओं और सुरक्षा कार्यों के लिए 770 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है जो वर्ष 2009-14 के दौरान आवंटित औसत बजट से 613 प्रतिशत अधिक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कालका-शिमला रेल डिब्बों का डिजाइन पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जाना चाहिए। उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री से विस्टा डोम जैसे डिब्बे उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि सैलानी इस रेल टैªक पर खूबसूरत घाटी का मनमोहक नजारा देख सकंे।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि भान्नुपल्ली-बैरी और चण्डीगढ़ रेल लाइन के कार्य में भी तेजी लाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने भान्नुपल्ली-बैरी रेल लाइन के लिए 405 करोड़ और चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाइन प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बल देने में अहम भूमिका निभाएगी क्योंकि औद्योगिक इकाइयां इस रेल लाइन के सहयोग से कच्चे माल की ढुलाई करने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर उत्पादों को आसानी से पहुंचा पाने में समर्थ होंगी।

    सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, जे.सी. शर्मा, प्रधान सचिव के.के. पंत और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.