नाहन (हिमाचलवार्ता)।:-जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन की खेप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया । इन युवकों से पुलिस ने 2.15 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। जानकारी के अनुसार इन युवकों के पास हेरोइन की मात्रा कम होने के कारण इन्हे जमानत पर रिहा कर दिया है।
इन चार युवकों में से तीन युवक ददाहू के रहने वाले हैं तो वही, एक युवक संगड़ाह का निवासी है। उधर, डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
