Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विधानसभा प्रकरण पर जिला सिरमौर भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
    हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा प्रकरण पर जिला सिरमौर भाजपा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    By Himachal VartaMarch 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    प्रकरण में शामिल रहे कांग्रेसी विधायकों की सदस्यता को बर्खास्त करने की करी मांग

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान हुए धक्का-मुक्की प्रकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और जहां पूरे प्रदेश भर में भाजपा के द्वारा कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन रैलियां निकाली जा रही हैं तो वही जिला सिरमौर भाजपा के द्वारा बुधवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। उपायुक्त जिला सिरमौर की मार्फत प्रेषित ज्ञापन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, सतपाल रायजादा और सुंदर सिंह की सदस्यता को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

    जिला सिरमौर भाजपा उपाध्यक्ष आर.आर शर्मा की अध्यक्षता में भाजपाइयों के द्वारा ज्ञापन सौंपने से पहले रोष प्रदर्शन किया गया। इस रोष प्रदर्शन में नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य ओम प्रकाश सैनी, नाहन नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक, पार्षद सहित भाजपा के पार्षद भाजपा नेता प्रीत मोहन, ओमकार जमवाल, भाजपा नेत्री नीति अग्रवाल, कमल राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    ज्ञापन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष आर.आर शर्मा ने बताया कि विधानसभा प्रकरण में कांग्रेस ने प्रदेश की छवि को दागदार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मर्यादाओं की तमाम हदों को लांग चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विधानसभा के इतिहास में राज्यपाल के साथ दुर्व्यवहार किया जाना प्रदेश को शर्मसार कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान खुद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रकरण में शामिल विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से मांग करी है कि इस शर्मसार घटना क्रम में शामिल मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, सतपाल रायजादा और सुंदर सिंह की विधानसभा से सदस्यता तुरंत बर्खास्त की जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.