Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, July 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिकायतों का पिटारा लेकर बीडीओ ऑफिस पहुंचे ग्रामीण
    हिमाचल प्रदेश

    शिकायतों का पिटारा लेकर बीडीओ ऑफिस पहुंचे ग्रामीण

    By Himachal VartaMarch 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।– शनिवार को कंडेला अधवाड के प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब पहुंचे। जिसमें ग्रामीणों ने कंडेला अधवाड़ सामुदायिक भवन में ही ग्राम सभा आयोजित करने के साथ पंचायत कार्यालय भी अधवाड़ में खोलने की मांग की है।

    जिसके बाद विषम परिस्थितियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नई पंचायत कंडेला अधवाड़ का गठन किया गया है।

    कंडेला अधवाड़ जो की अब नई पंचायत है इसका केंद्र बिंदु अधवाड़ पड़ता है। क्योंकि पूरी पंचायत की 80 फ़ीसदी एससी आबादी इस गांव में रहती है।

    नई पंचायत का गठन तो हो गया लेकिन समस्या यह है कि ग्राम सभा का आयोजन किसी अन्य गांव के किसी  निजी भवन में करवाया जा रहा है जबकि गांव की 80% से अधिक जनता कंडेला गांव में बसती है। जिसमें अधिकतर SC समुदाय के लोग हैं।

    किरोग गांव में ग्राम सभा का आयोजन करवाया जा रहा है जहां पर ग्रामीणों को 5 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा है जो कि एक बड़ी समस्या है।

    उन्होंने बताया कि नए प्रधान बनने पर उनसे अच्छे कार्य विकास कार्यों की अपेक्षा की थी परंतु उन्हें एक और समस्या आड़े आ गई। उन्होंने यह भी बताया कि नए प्रधान की शपथ ग्रहण भी कंडेला गांव मे ही हुई।

    ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम पंचायत कंडेला अधवाड़ का जनरल हाउस अधवाड़ ग्राम सामुदायिक भवन में करवाने की कृपा करें। ताकि जनरल हाउस में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सके।

    वही बी डी ओ गौरव धीमान ने पंचायत के सेक्रेटरी और प्रधान को फटकार लगाई तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि ग्राम सभा का आयोजन उनके गांव कंडेला अधवाड में करवाया जाएगा।

    शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि डीसी सिरमौर, एसडीएम पांवटा सहित पंचायती राज मंत्रालय शिमला को भी प्रेषित की है।

    उधर, पंचायत कंडेला अधवाड़ प्रधान राजेश का कहना है कि नजदीक में अभी कही जगह उपलब्ध नहीं है, पंचायत से कुछ दूरी पर एक भवन मुफ्त में उपलब्ध हुआ है। जिस कारण वहां फिलहाल जनरल हॉउस आयोजित किया जाना है।

    इस बारे में खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान का कहना है कि जनरल हॉउस कंडेला अधवाड़ में कही उचित जगह आयोजित होगा। इस बारे में प्रधान को निर्देश जारी किए गए हैं।

    इस मोके पर इंदर सिंह, देवीलाल, सीताराम, सुरेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, रंगीलाल, सुमेर चंद, रंगी, सुनील कुमार, बलवीर सिंह, मदन सिंह, धनवीर सिंह, खजान सिंह आदि का कहना है कि पहले कंडेला, अधवाड़, कुलथीना, शमियाला, लोभी, किरोग, आदि ग्राम पंचायत डांडा में शामिल थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.