Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन में प्रदेश के भेड़ पालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन में प्रदेश के भेड़ पालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

    By Himachal VartaMarch 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    भेड़ पालकों को 200 पषु मेडिकल किट व सोलर लाईट की गई वितरित

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। ‘सरकार भेड पालक के द्वार‘ कार्यक्रम के अतंर्गत आज एक दिवसीय भेड पालक जागरूकता एंव प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नाहन स्थित कण्डी विश्राम गृह में किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 125 भेड पालकाें ने भाग लिया। इस शिविर की अध्यक्षता वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने की।
    इस दौरान त्रिलोक कपूर ने भेड पालकों को 200 पशु मेडीकल किट प्रदान की जिसमें ऐसी सभी आवश्यक दवाईयां उपलब्ध है जिससे भेड पालक जंगलो में प्रवास के दौरान निजी स्तर पर भी भेड बकरीयों का उपचार कर सकेगें। इसके अतिरिक्त, उन्होने भेड पालकों को सोलर लाईटे भी प्रदान की जिससे वह रात्री में रोशनी के साथ-साथ अपने मोबाईल भी चार्ज कर सकेंगे। उन्होने बताया कि शिविर में आये हुए भेड पालको को सरकार द्वारा आने जाने का बस किराया भी प्रदान किया जाएगा।
    उन्होने भेड पालको को सम्बोधित करते हुए कहा कि भेड पालक व पशुपालक केवल अपने ही परिवार का पालन पोषण नहीं करता बल्कि प्रदेश के अन्य लोगो का भी पालन पोषण करता है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो पहाडी क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी की जरूरतो को पूरा करता है। वर्तमान सरकार द्वारा भेड पालको के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आस्टेªलिया से 250 उन्नत किस्म के पशु लाये गए है जिससे प्रदेश में भेड बकरीयों की उन्नत नस्ल तैयार की जाएगी ।
    इस मौके पर बोर्ड के निदेशक गुरमुख ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
    शिविर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आये भेड पालकों ने अपनी समस्याओ व मागों से वूल फेडरेशन के अध्यक्ष को अवगत करवाया जिन्हे अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
    उप निदेशक पशुपालन विभाग नीरू शबनम ने बताया कि भेड पालकों की समस्याओं के निदान, भेड बकरीयो की उन्नत किस्मोें, पशुपालन सम्बन्धी तकनीकी जानकारी व भेड बकरीयों मे होने वाली बिमारीयों की जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा भेड पालकों को इस जागरूकता शिविर के दौरान प्रदान की गई। अक्तूबर से मार्च माह तक विभिन्न जिलांे से घूमन्तु भेडपालक भेड बकरीयां चराने के लिए सिरमौर में आते हैं।
    इस अवसर पर डीएफओ सौरव, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    • सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.