Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमालयन  ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में भोले बाबा का गूंजा जयघोष
    हिमाचल प्रदेश

    हिमालयन  ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रांगण में भोले बाबा का गूंजा जयघोष

    By Himachal VartaMarch 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    संस्थान की छात्राओं ने पूजा अर्चना कर मनाया महाशिवरात्रि पर्व

    हिमालय ग्रुप के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व पर भजन कीर्तन  करते हुए संस्थान की छात्राएं।

    नाहन (हिमालचवार्ता)। हिमाचल के प्रतिष्ठित संस्थान  हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कीलाअंब के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें  संस्थान की छात्राओं ने पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया  जानकारी देते हुए ममता ने बताया  की  हिमालयन ग्रुप के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखा, इसके अलावा संध्या आरती व भजन कीर्तन कर महाशिवरात्रि को धूमधाम से मनाया गया। इतना ही नहीं हिमालयन ग्रुप के प्रबंधन द्वारा  संस्थान के सभी छात्रों में छात्राओं के व्रत का भोजन तैयार करवाया गया साथ ही शिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष रुप से प्रसाद तैयार करवाया गया व छात्र-छात्राओं में वितरित किया गया।

    जानकारी देते हुए संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि हिमालयन ग्रुप सभी धर्मों से जुड़े छात्रों की आस्था का आदर करता है । हिमालयन के प्रांगण के प्रांगण में हर धर्म का छात्र अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहा है जिसके चलते यहां पररहने वाले सभी छात्रों की आस्था का ख्याल रखा जाता है। आज महाशिवरात्रि के पर्व पर  विशेष रुप से छात्राओं ने पूजा अर्चना की व सभी के लिए मंगल कामना की साथ ही जल शिव भगवान का जलाभिषेक भी किया गया।इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष योग बन रहा था, इस दिन शिव योग के साथ  सिद्ध योग भी बन रहा था जिसमें ऐसी मान्यता मानी जाती है कि इस दिन जलाभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान की कृपा बरसेती है । उनकी कृपा से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
    हिमालय ग्रुप के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व पर भजन कीर्तन  करते हुए संस्थान की छात्राएं।

    वहीं दूसरी तरफ मां बाला सुंदरी के पुजारी सुरेश अनुसार इस बार महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथियां पड़ रही हैं।इस लिए जलाभिषेक का महत्त्व और भी बढ़ गया है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर त्रयोदशी व चतुर्दशी में जलाभिषेक का विधान बताया गया है।

    इस शुभ अवसर पर हिमालयन ग्रुप की छात्राओं ने संस्थान के अंदर ही महाशिवरात्रि पर्व को मनाने का फैसला लिया वह शिव भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित करते हुए भजन कीर्तन कर संस्थान को भक्तिमय बना दिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.