Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा में बैंकिंग शाखा चलाने वाली कम्पनी ने की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा में बैंकिंग शाखा चलाने वाली कम्पनी ने की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज

    By Himachal VartaMarch 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमालचवार्ता)। पांवटा साहिब में बद्रीपुर चौक चावला बिल्डिंग में बैंकिंग शाखा चलाने वाली कंपनी अब करोडों रूपये की धोखाधड़ी करके अब फुर्र हो गई है।

    जानकारी के मुताबिक अनुदीप कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी गांव खाबड़ा डा. बिरला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि इसकी मुलाकात “प्राइड निधि लिमिटेड कंपनी” मे सीमा बेगम, रईस खान व शाकीर हुसैन से वर्ष 2019 में हुई थी। जो बद्रीपुर चावला बिल्डिंग में एक बैंकिग शाखा चला रहे थे ।

    वहीं शाखा चलाने वाले युवती ओर युवक ने भी इन दोनों को फिक्स डिपोजिट खाते व और डिडि खाते खोलने की स्कीम बताई /जिसके बाद यह कम्पनी” मे बतौर अजेन्ट कार्य करने लग गये ओर कम्पनी मे अपने खाते खुलवाये।

    इस कम्पनी ने पांवटा के बहुत से लोगों के फिक्स जमा खाते व और डिडि खाते स्कीम देकर लोगों के पैसे अपने खातों मे जमा करवाये।

    वहीं दूसरी हैरानी की बात तो यह है कि जब लोगों के खातों की मैच्योरिटी हुई, तो उन्होने पैसा देने मे देरी की तथा बाद मे कम्पनी ने सभी खाताधारकों को चैक द्वारा पैमेन्ट करने का आशवासन दिया लेकिन यह चेक भी ब्लेंक निकले जिससे धीरे-धीरे कम्पनी की पोल खुलकर सामने आने लगी ।

    जब शिकायतकर्ता से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि खाते मैच्योर होने के लगभग 6 महीने बाद कम्पनी ने लोगों को चैक दिये।

    लेकिन जब सभी लोगों ने खाते से पैसे निकालने के लिये बैंक मे चैक लगाये तो सभी चैक बाऊंस हो गये, क्योंकि किसी भी खाते में कोई भी पैसा नही था। यह चेक सिर्फ एक धोखा था।

    हालांकि तब भी खाताधारको ने हार नही मानी जब वह सभी “प्राइड निधि लिमिटेड” की ब्रांच ऑफिस पांवटा बद्रीपुर गए तो ऑफिस बंद पाया गया।

    ऑफिस बन्द पाए जाने के बाद कम्पनी की मालिक सीमा बेगम, रईस खान व शाकीर हुसैन को जब पैसे देने को कहा तो उन्होने पैसा देने से साफ इंकार कर दिया।

    पांवटा डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि एक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली है।जिसके खिलाफ अभी एफआईआर दी गई है। आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.