Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर पुलिस का सैल्फी पाइंट पर बॉली बिल्डिंग का कट ऑफ बना आकर्षण का केंद्र!
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर पुलिस का सैल्फी पाइंट पर बॉली बिल्डिंग का कट ऑफ बना आकर्षण का केंद्र!

    By Himachal VartaMarch 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में अब शामिल हुआ बॉली बिल्डिंग का कट ऑफ

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सिरमौर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत अब शारीरिक सौशष्ठव को भी शामिल कर लिया गया है। जिसको लेकर सिरमौर पुलिस के द्वारा नाहन के चौगान मैदान सैल्फी पाइंट पर बॉडी बिल्डिर वाला कट ऑफ लगाया गया है। यह कट ऑफ युवकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी बात तो यह है कि एक सुंदर बलशाली शरीर वाले इस कट ऑफ को देखकर युवाओं में ऐसा ही आकर्षक शरीर बनाने का आकर्षण पैदा हो रहा है।

    इस कट ऑफ के पीछे सिरमौर पुलिस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रख शारीरिक रूप से आकर्षक व बलशाली बनाना है। इस बाबत जिला पुलिस कप्तान डॉ. खुशहाल चंद शर्मा का कहना है कि सब कुछ बर्दाश्त किया जा सकता है, मगर युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ-साथ सिरमौर पुलिस पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से व अन्य जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार नशे की खिलाफत को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

    अच्छी बात तो यह है कि जिला में युवाओं का रुझान खेलों और इस तरह के आकर्षण उनके लिए मनोरंजन का साधन बन रहे हैं। युवाओं का नशे की ओर से ध्यान भी हटाए जाने को लेकर कामयाबी मिल रही है।
    बड़ी बात तो यह है कि नाहन यातायात पुलिस जोकि पूरे जिला का एक रोल मॉडल ट्रैफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है यह टीम भी यातायात व्यवस्था के साथ-साथ युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करते हैं।

    नाहन ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज एएसआई राम लाल का कहना है कि नशा चाहे कोई भी हो मगर सडक़ पर वाहन चलाने के दौरान हर नशा घातक ही साबित होता है। वहीं एडिशनल एसपी बबीता राणा ने भी युवाओं को नशा छोड़ शरीर को बलशाली बनाने के लिए खेल व जिम आदि में जाने की सलाह दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.